भैंसदेही विधानसभा को मिली 10 बंधपत्र चिकित्सकों की सौगात
विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बैतूल श्री हेमंत खण्डेलवाल जी के प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा विस्तार
रिपोर्ट श्याम आर्य
भैंसदेही। विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। माननीय उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल जी द्वारा पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र में 10 बंधपत्र चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है।
इन चिकित्सकों की पदस्थापना भैंसदेही, भीमपुर सहित क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में की गई है। इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में सुधार होगा।
इस महत्वपूर्ण पहल के लिए भैंसदेही विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान जी ने माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल जी तथा माननीय उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल जी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
विधायक श्री चौहान ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और आमजन को सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
चिकित्सकों की पदस्थापना से क्षेत्र के नागरिकों को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार की सुविधा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
जनहित के कार्यों और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह पहल भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है।








