48 वर्षों से रामलीला की परंपरा निभा रहे नांदा के युवा

Share Now:

48 वर्षों से चली आ रही परंपरा को नांदा के नवयुवक आज भी रखे हैं जीवित, राम विवाह धूमधाम से सम्पन

 

भीमपुर विकासखंड ग्राम नांदा में 48 वर्षों से चली आ रही रामलीला की परंपरा को आज भी गांव के नवयुवक पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ जीवित रखे हुए हैं।

रिपोर्ट श्याम आर्य

गांव में चल रही रामलीला के दौरान आज राम विवाह की लीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम की बारात बड़ी धूमधाम से बैंड-बाजे के साथ निकाली गई। पूरा गांव जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। राम-सीता विवाह के मंचन को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।

 

ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्गों द्वारा शुरू की गई इस रामलीला परंपरा को नई पीढ़ी के युवाओं ने संभाल रखा है। युवाओं द्वारा ही राम, लक्ष्मण, सीता सहित सभी पात्रों की भूमिकाएं निभाई जा रही हैं।

 

रामलीला समिति के अनुसार रामलीला का मंचन क्षेत्र में आस्था, संस्कृति और आपसी भाईचारे का प्रतीक बन गया है।

सहयोगकर्ता व पात्रगन

दुर्गाप्रसाद यादव रामकरण यादव नंदकिशोर सरनेकर कुलदीप पटेल प्रभुदयाल यादव छोटेराम यादव प्रदीप यादव कशिप्राशाद यादव सुरेश यादव सुनील यादव ओमप्रकाश यादव अज्जू यादव अंकित यादव गंगाराम यादव अलोक यादव आदित्य यादव प्रतिक यादव आकाश यादव आशीष यादव अंकित मर्शकोले आदि सभी ग्राम वाशी |

और पढ़ें