लापरवाही:-
भीमपुर – चिचोली मार्ग में बिना बेस डाले बना रहे पुलिया,कर्मचारी बोले हमें जैसा साहब ने कहा वैसा कर रहे काम
एसडीओ बोले आकर देखती हूँ
भीमपुर:-
लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग एक वर्ष से अधिक समय से चिचोली से भीमपुर मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है।जिसकी दूरी लगभग 18 किलोमीटर हैं।जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति 3521.17 लाख रुपये बताई जा रही है।क्षेत्रवासियों द्वारा बताया जा रहा हैं कि चिचोली – भीमपुर मार्ग पर जो पुलियाओं का निर्माण कार्य चल रहा है उसमें नीचे किसी भी प्रकार का बेस नहीं डाला जा रहा है।सीधे मिट्टी के ऊपर ही पुलिया के पाइप जमा दिए जा रहे हैं।जबकि यह सड़क इस ब्लॉक की मुख्य सड़क है।इसी सड़क से बसे चलती हैं।यदि यह कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ नहीं किया गया तो कुछ ही समय में पुलियाएं क्षति ग्रस्त हो जाएंगी।जिसका खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ेगा।क्योंकि ठेकेदार तो निर्माण कार्य करके चले जाएंगे।
रामलखन बोले साहब ने जैसा कहे वैसा कर रहे कार्य:-
लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी रामलखन से पूछा गया तो कहने लगे कि साहब को पता है कैसा कार्य करना है हम तो वर्कर हैं।जैसा कहे है हम लोग वैसा ही काम कर रहे हैं।
क्या जिम्मेदार लेंगे संज्ञान या आम जनता को होना पड़ेगा परेशान*
:- उक्त निर्माण कार्य में यदि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी – कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी से समय समय पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे तो आम जनता को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
एसडीओ बोले आकर देखती हूँ:-
चिचोली – भीमपुर मार्ग के बारे में जब लोक निर्माण विभाग की एसडीओ आयुषी पाटपांडे से बात की गई तो उन्होंने तत्काल संज्ञान में लेते हुए स्वयं आकर देखने की बात कही है।








